पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटा जैन मंदिर में चोरी, नकदी ले गए

छोटा जैन मंदिर में चोरी, नकदी ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूटीबावड़ी स्थित छोटा जैन मंदिर में मंगलवार रात चोरी हो गई। चोर मंदिर गेट दानपात्र के ताले तोड़कर तीन हजार से ज्यादा रुपए ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार चोर छोटा जैन मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे और मंदिर में रखे चार दानपात्रों के ताले तोड़े। चोर दानपात्र में चिल्लर छोड़ गए लेकिन 3 हजार से ज्यादा रुपए ले गए। समाज के चेतन यति ने बताया बुधवार सुबह 6 बजे पूजा के लिए पहुंचे तो चोरी का पता चला। मंदिर को श्रीजैन श्वेतांबर ऋषभदेव जिनालय के नाम से भी पहचाना जाता है। चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। सिटी टीआई अजय सारवान ने बताया चोरी की सूचना मिली थी। मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस दानपात्र का ताला बदमाशों ने तोड़ा