पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर छाए बादल नहीं गिरा मावठा

दिनभर छाए बादल नहीं गिरा मावठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिनी से जारी बादलों की लुका-छपी शनिवार को भी रही। हालांकि मावठे का इंतजार कर रहे किसानों के अरमान पूरे नहीं हो सके। सुबह-शाम तो ठंड का अहसास हुआ लेकिन दोपहर में गर्मी रही। इधर रात के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार से तापमान कम होगा और सर्दी बढ़ेगी

शुक्रवार की रात जिले में कई जगह मावठा गिरा। ओले गिरे तो बूंदाबांदी तेज बारिश भी हुई। शहर में भी कुछ मिनट बूंदाबांदी हुई। आलोट, जावरा सहित अन्य स्थानों पर भी बौछारें पड़ीं। नागेश्वर तीर्थ में ओले गिरे। जावरा, पिपलौदा में 2.0-2.0 मिमी बारिश हुई। सेजावता के नानालाल ने बताया बादलों को देखकर लग रहा था मावठे से फसलें लहलहा उठेंगी लेकिन पर्याप्त पानी नहीं गिरा। अभी भी बादल छाए हैं। तेज बारिश हो जाए तो किसानों को राहत मिल जाएगी। अभी मावठे का सही समय है। उपसंचालक कृषि सी.के. जैन के मुताबिक जितनी भी बारिश हुई है, उससे फसल का फायदा ही होना है। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।

सुबह-सुबहज्यादा रही सर्दी-मौसम कीकरवट से पहले की तुलना में ठंड का असर तो बड़ा है, लेकिन वह सुबह-शाम तक ही सीमित है। रात का मिजाज गर्म है। बूंदाबांदी के होने के बाद भी शनिवार को दिन का तापमान 28.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह दिन का तापमान एक डिग्री नीचे आया और रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को सुबह के समय सर्द हवाओं के कारण लोगों को ऊनी एवं गर्म कपड़ों में ही घर से बाहर निकलना पड़ा, लेकिन दोपहर तक गर्म कपड़े हटाने पड़े। शाम को फिर ठंड ने अपना असर दिखा दिया।

ठंड का दौर होगा शुरू

मौसमविशेषज्ञ के अनुसार बादल आने का कारण गुजरात में उठा चक्रवात है। हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्वी है। इससे नमी रही है। अभी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास है। यह 10 डिग्री तक पहुंचेगा। मौसम वैज्ञानिक डी.पी. दुबे के मुताबिक बादलों से ओलावृष्टि की आशंका रहेगी। शनिवार-रविवार की रात भी बूंदाबांदी होगी। साेमवार के बाद चक्रवात पूरी तरह हटने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम में ठंडक आएगी।