पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 तो कहीं 5 दिन में मिल रहा पानी

4 तो कहीं 5 दिन में मिल रहा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^जावरारोड पर खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पंथपिपलौदा में बिजली लाइन खराब है। इस कारण जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई है। जल्द ही सुधार करवाया जा रहा है।^ शराफतअली, जलवितरण प्रभारी, नप ताल

आलोट नाके पर वाॅल्व में इस तरह पानी इकट्ठा हो गया है।

भास्कर संवाददाता. ताल

नगर में हफ्तेभर से जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ है। पांचवें दिन तो कहीं चौथे दिन पानी मिल रहा है। लोगों को निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर परिषद के जवाबदार ध्यान नहीं दे रहे।

पंथपिपलौदा खेड़ी स्थित ट्यूबवेल से पानी नगर की टंकी तक पहुंचता है। यहां से नलों के माध्यम से सप्लाई किया जाता है। अभी जल आवर्धन योजना के तहत चंबल नदी से नगर तक पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए जेसीबी से खुदाई जारी है। हफ्तेभर पहले जावरा रोड पर पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे टंकियां नहीं भरी और जलापूर्ति बिगड़ गई। बस स्टैंड, जावरा रोड, करवाखेड़ी रोड पर पांच दिन से पानी सप्लाई नहीं हो पाया। नगर परिषद ने टैंकर की व्यवस्था नहीं की है। लोगों को निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। कीर्तन कुइया, रावला गली, इस्लामपुरा में भी परेशानी है। जावरा रोड के नरेंद्र सांकला, ममता पोरवाल, समता मोदी ने बताया पांच दिन से नलों में पानी नहीं आया है। पीने के पानी के लाले पड़ गए हैं।

रहाबदबूदार पानी

सप्लाईके दौरान बदबूदार मटमैला पानी रहा है। कई जगह वाॅल्व लीकेज होने से समस्या है। इससे गंदा पानी रिसकर पाइप लाइन में पहुंच रहा है। शिकायत के बाद भी नप के जवाबदार नहीं सुन रहे हैं। आलोट नाका के गोल्डी धनोतिया ने बताया नल में बदबूदार मटमैला पानी रहा है। रावला गली की राधा माली, राजकुंवर सोलंकी ने बताया नलों में झागवाला पानी रहा है। टैंक में भरा पानी भी बदबू मारने लगा है।