मजलिस-ए-अलविदा के साथ खुदा हाफिज
हुसैन टेकरी शरीफ के 132वें चेहल्लूम के आखिरी दिन शनिवार को सुबह विभिन्न अंजुमन ने अलम मुबारक के साथ जुलूस निकाले। बड़े रोजे में मजलिस-ए-अलविदा हुई। इसके बाद जायरीनों ने खुदा हाफिज कहते हुए घर वापसी की। शुक्रवार रात 10 बजे यहां चूल का मुख्य आयोजन हुआ था। हुसैन के चाहने वाले शिफा पाने के लिए रातभर इससे निकले। शनिवार शाम 5 बजे तक सिलसिला चला।
शनिवार को अंजुमने अब्बासिया, अंजुमने पैगामे हुसैनी ईरानेयान एवं हुसैनी मिशन ने अलम मुबारक जुलूस निकाले। अंजुमने अब्बासिया प्रमुख गुलाम हैदर के नेतृत्व में सुबह 11 बजे अजा खाना-ए-जेहरा रोजाना रोड से जुलूस शुरू हुआ जो मेहंदी कुआं पहुंचा। यहां से अंजुमने पैगामे हुसैनी ईरानेयान का जुलूस अली शाह के नेतृत्व में निकला। दोनों जुलूस दोपहर 12 बजे हुसैन टेकरी मुख्यद्वार पहुंचे। हुसैनी मिशन का जुलूस भी संस्था प्रमुख यूसुफ मुकादम के नेतृत्व में इमामबाड़े से निकलकर मुख्यद्वार पहुंचा। फिर तीनों जुलूस एक साथ बड़े रोजे गए। वहां से छोटा रोजा और फिर टाप शरीफ। यहां अंजुमन ए-अब्बासिया के जुलूस में शामिल जायरीनों ने खूनी मातम किया। हुसैनी मिशन का जुलूस बड़े राेजे पहुंचा जहां मजलिस-ए-अलविदा हुई। इसके साथ चेहल्लूम का समापन हुआ।
रात 3 बजे बारिश से अफरा-तफरी, शेड निर्माण की मांग
चूलके दौरान शुक्रवार रात 3 बजे करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। इससे टेकरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। खुले मैदान में सो रहे लोगों ने होटलों-दुकानों के बाहर शेड में शरण ली। हर साल बड़े स्तर पर होने वाले चेहल्लूम के दौरान बारिश से बचने का यहां कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में जायरीनों ने प्लेटफॉर्म आकार के शेड निर्माण की मांग की। मुतव्वली नवाब सरवर अली खान ने बताया इस बारे में वक्फ बोर्ड भोपाल एवं प्रशासन से चर्चा करेंगे। बिजली कंपनी एई आर.के. चौधरी ने बताया बिजली समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए पूरे परिसर में हाईमास्ट लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे।
स्टेशनपर जायरीनों की सेवा
आलोट.चेहल्लूममें शामिल होने आए जायरीनों की रेलवे स्टेशन पर खूब सेवा हुई। यहां इमाम हुसैन लंगर आयोजन समिति ने लंगर लगाया। इसमें स्टेशन से आने-जाने वाले जायरीनों को भोजन उपलब्ध करवाया। हिंदू-मुस्लिम सदस्य मिलकर 15 साल से ये आयोजन कर रहे हैं। शनिवार को लंगर में स्टेशन अधीक्षक संतूराम मीणा, उप अधीक्षक महेश शर्