शिविर का समापन, परीक्षा आज
जावरा. वेणुगोपालपाठशाला में आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा शिविर का शनिवार को समापन हुआ। संस्था संभव ने 110 प्रतियोगियों को तैयारी करवाई। 10 टेस्ट लेकर नोट्स बांटे। शिक्षाविद् संजय श्रीवास्तव ने संबोधित किया। संस्था संचालक अर्पित शिकारी ने बताया रविवार को महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा होगी। संचालन जयदीपसिंह राठौर ने किया।