पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धक्का मुक्की करने वालों पर कार्रवाई की मांग

धक्का-मुक्की करने वालों पर कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा. श्रीगोपाल इफ्तेखार गोशाला अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने सीएसपी दीपक शुक्ला को आवेदन देकर घर में घुसकर धक्का-मुक्की करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

िवजयवर्गीय ने बताया गोशाला की दो दुकानें दिनेश वर्मा की प|ी समता वर्मा और मां कमलाबाई के नाम पर हैं। भाई मुकेश वर्मा ने दुकानें संस्था की अनुमति के बिना रघुवीर राठौर को किराये पर दे दीं। राठौर ने दुकानें खाली कर संस्था को आधिपत्य दे दिया। इस पर मुकेश ने दुकानों का ताला तोड़कर उसमें रखा संस्था का सामान बिखेर दिया। 12 दिसंबर की रात को मेरे घर में मुकेश, दिनेश, समता वर्मा, कमला आए और मेरे परिवार के साथ धक्का-मुक्की की। 13 दिसंबर को सुबह इन्होंने संस्था की दुकानों में तोड़फोड़ भी की और कब्जा करने का प्रयास किया। दुकानों पर संस्था का ही कब्जा है। इनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए। मुकेश ने बताया संस्थावाले डरा-धमकाकर दुकान खाली कराना चाहते हैं। हमने और ही घर की महिलाओं ने किसी के साथ मारपीट की। हमने कोई किरायेदार नहीं रखा, वो हमारा मुनीम था। मेरी प|ी की कैंसर से मौत होने से हम कुछ दिन का किराया नहीं दे पाए थे। सीएसपी ने बताया मामले में कार्रवाई की जाएगी।