- Hindi News
- रतनजोत के बीज खाने से तीन बहनें बीमार, भर्ती
रतनजोत के बीज खाने से तीन बहनें बीमार, भर्ती
गुर्जरबर्डिया में शनिवार को रतनजोत के बीज खाने से तीन बहनें बीमार हो गईं। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। गुर्जरबर्डिया निवासी श्रीपालसिंह की बेटी शिवानीकुंवर (7), साधना कुंवर (5), शीतल कुंवर (3) ने शनिवार सुबह घर में रखे रतनजोत के बीज खा लिए। दोपहर 3 बजे तीनों बहनाें को अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गए। श्रीपाल सिंह परिजन इन्हें शाम 4 बजे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां ड्यूटी डॉ. अजयसिंह राठौर ने इलाज किया। डाॅ. राठौर ने बताया बच्चियों की हालत ठीक है। इलाज दिया जा रहा है।