पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दारू, दहेज ने घर उजाड़ा, अदालत ने बसाया

दारू, दहेज ने घर उजाड़ा, अदालत ने बसाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दारू की लत और दहेज की मांग ने गृहस्थी उजाड़ दी। पति-प|ी अलग हो गए। माता-पिता की अनबन के बीच बचपन नष्ट होने लगा। जजों ने समझाइश दी तो शनिवार को मेगा लोक अदालत में घर फिर से बस गए। कल के बिछड़े यहां मिले और खुशी-खुशी बच्चों के साथ घर गए।

52लाख से ज्यादा का अ‌वाॅर्ड-बिजली अधिनियमके 313, क्लेम के 76, आपराधिक 125, प्रीलिटिगेशन 1523, क्लेम प्रवर्तन 5, सिविल 4, बैंक 1791, दीवानी 2, अन्य 66, पारिवारिक 4, चेक अनादरण 4, राजस्व 2145, संपत्ति कर 222 प्रकरण निपटे। न्यायाधीश ए.के.वर्मा, बी.एल. प्रजापति, अश्विन परमार, नीलेश यादव, अतुल सक्सेना की खंडपीठ ने प्रकरण निपटाए। राजस्व के 2145, संपत्ति कर के 222 प्रकरण निपटे। चेक अनादरण में 57 हजार 400 रुपए, बैंक प्रकरणों में 10 लाख 70 हजार, विद्युत अधिनियम के प्रकरणों में 12 लाख 35 हजार 631 रुपए की वसूली क्लेम प्रकरणों में 52 लाख 77 हजार का अवाॅर्ड पारित हुआ।

हतनारा की रानीकुंवर मोड़ जावद (नीमच) के साथ दो साल पहले शादी के बंधन में बंधी। रानी की आंखों में बसे सपनों को रोज के पारिवारिक विवाद और पति के उठते हाथों ने तोड़कर रख दिया। ऊपर से दहेज का दानव रोज फुफकारने लगा। सालभर मुश्किल से गुजरा और दोनोें जुदा हो गए। रानी हतनारा पिता के यहां गई। विवाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की कोर्ट में पहुंचा। जज और वकीलों की समझाइश काम आई और शनिवार को लोक अदालत में समझौता हो गया और वे हंसते हुए घर के लिए विदा हुए।

पत्रकार कॉलोनी की अनीता सात साल पहले पीर इंगोरिया के भरत के साथ सात फेरों में बंधी। सालभर बाद बेटा हुआ लेकिन मृत। दो साल पहले बेटी जन्मी। इसके बाद से दोनों में अनबन रहने लगी। जोधपुर में दोनों छत भराई का काम करते और वहीं भरत आए दिन विवाद करता था। विवाद बढ़ा तो अनीता पिता के यहां जावरा गई। कोर्ट में पहुंचा। अनीता के वकील अजीजुद्दीन शेख, जज अतुल सक्सेना ने समझाइश दी तो शनिवार को लोक अदालत में राजीनामा कर लिया। बेटी लक्ष्मी के साथ दोनों घर लौटे।

रानीगांव की ममता पंथ पिपलौदा (आलोट) के रामचंद्र पिता भय्यन से 10 साल पहले शादी कर खुशी से रह रही थी। उसके 6 साल का बेटा रोहित और 4 साल की बेटी पायल है। डेढ़ साल पहले दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ और यह मारपीट तक पहुंच गया। ममता बेटी को लेकर मायके गई। बेटा पिता के साथ रहा। मामला कोर्ट पहुंचा तो न्