मुनिमंडल का मंगल प्रवेश आज
जावरा. अभिग्रहधारीराजेशमुनिजी, राजेंद्रमुनिजी विजयमुनिजी रविवार सुबह अाएंगे। वर्धमान नवयुवक मंडल उपाध्यक्ष आनंद रांका ने बताया सुबह 7 बजे रतलाम रोड स्थित जावरा पब्लिक स्कूल से मुनि मंडल का मंगल प्रवेश होगा। यहां से प्रमुख मार्गों से होकर चौपाटी स्थित केसर कस्तूर स्वाध्याय भवन पहुंचेंगे। राजेशमुनिजी अभिग्रह धारण करेंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष इंदरमल टुकड़िया, संघ अध्यक्ष सुशील चपड़ोद, सुभाष टुकड़िया, राकेश मेहता ने बताया सुबह 9 बजे स्वाध्याय भवन में धर्मसभा होगी।
बिबड़ौदमेला 21 को- रतलाम. बिबड़ौदके प्राचीन जैन तीर्थ में 21 दिसंबर को मेला लगेगा। पारस भंडारी ने बताया 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्वर्नाथ का जन्मकल्याणक पौष वदी दशमी को मनाया जाता है। इस दिन से बिबड़ौद में मेले का शुभारंभ होता है।