सड़क पर झूलते बिजली के तार, हादसे का डर
गोंदीधर्मसीमें हर तरफ पुराने क्षतिग्रस्त बिजली तार झूल रहे हैं। टूटे तारों को जगह-जगह से जोड़कर काम चलाया जा रहा है। कई जगह तो ये काफी नीचे तक गए हैं। इससे ग्रामीणों को हादसे का डर है। सोमवार सुबह सड़क पर टूटे तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।
गोंदीधर्मसी आसपास क्षेत्रों में बिजली लाइन जगह-जगह नीचे तक गई है। कई बार लाइन टूट चुकी है। पुरानी और क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को बदलने की बजाय वापस जोड़ दिया जाता है। आए दिन टूटते तार के कारण ग्रामीणों को हादसा का अंदेशा है। शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बिजली कंपनी के जिम्मेदार से की लेकिन कोई देखने नहीं आया। ग्रामीण भागीरथ दड़िंग, शंभूलाल मीणा ने बताया आए दिन तार टूटने से बिजली बंद हो जाती है। ऐसे में किसानाें का सिंचाई कार्य प्रभावित होता है। कई किसान रात में सिंचाई करते हैं। ऐसे में तार टूटने से करंट का डर रहता है। हमने जावरा बिजली कंपनी कार्यालय सूचना दी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
खेत जाते समय लगा भैंस को करंट
बड़वालेट्रांसफार्मर के आसपास बिजली तार खुले हैं। सोमवार को बिजली कंपनी के जवाबदाराें की लापरवाही का खामियाजा एक किसान को उठाना पड़ा। गांव के गोवर्धनलाल मालवीय का बेटा अर्जुन सुबह 8.30 बजे भैंस लेकर खेत जा रहा था तभी रास्ते में टूटे तार पर भैंस ने पैर रख दिया। करंट से मौके पर ही मौत हो गई। भैंस को बचाने आए अर्जुन पास के खेत में काम कर रहे रंगलाल को भी करंट लगा।
स्टाफको भेजकर दिखवाएंगे
^गोंदीधर्मसीमें तार ज्यादा पुराने हैं तो लाइन स्टाफ को भेजकर दिखवाया जाएगा। जहां जरूरी होगा, वहां नए तार डलवाएंगे। वी.के.कटारिया, डीईबिजली वितरण कंपनी केंद्र जावरा
गोंदीधर्मसी में पुराने तारों को इस तरह (लाल घेरे में) ज्वाइंट कर काम चलाया जा रहा है। ये हादसे का कारण बन रहे हैं।