पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में कर्फ्यू, आसपास बढ़ी महंगाई

शहर में कर्फ्यू, आसपास बढ़ी महंगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें जारी कर्फ्यू का असर अब जिले के कस्बों आसपास के शहरों पर पड़ने लगा है। आसपास के क्षेत्रों में महंगाई बढ़ना शुरू हो गई है। सेंव, सब्जी, मावा के साथ रोजमर्रा की कई वस्तुएं यहां महंगी हो गई हैं। कर्फ्यू जारी रहा तो दाम और बढ़ सकते हैं।

जिले के कस्बों के अलावा बांसवाड़ा, मंदसौर, नीमच, शामगढ़, बदनावर सहित आसपास के अन्य शहर कई वस्तुओं के लिए रतलाम पर निर्भर हैं। रोज (करीब डेढ़ करोड़ रुपए का) सब्जी, सेंव, मावा किराना इन शहरों में सप्लाई होता है। कर्फ्यू के कारण अन्य शहरों से व्यापारी नहीं पा रहे हैं और ही यहां से माल की सप्लाई हो रही है। करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ है। कर्फ्यू का असर कस्बों के कारोबार पर भी हो रहा है। वहां दुकानदारों ने दाम बढ़ा दिए हैं। शकर, तेल सहित अन्य किराना वस्तुएं एक से दो रुपए प्रतिकिलो तक महंगी हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि कर्फ्यू पूरी तरह नहीं खुला तो कीमतों में और उछाल सकता है।

यहांके कारोबारी निर्भर- सैलाना,नामली, बदनावर, शामगढ़, जावरा, मंदसौर, नीमच, बाजना, सिमलावदा, बिलपांक, दानपुर, बांसवाड़ा, धराड़, शिवपुर, आलोट, चौमेला, गरोठ आदि।

60 फीसदी कारोबार बाहर के लोगों से है, सब चौपट हो गया

नवरात्रि से दीपावली तक बांसवाड़ा, अहमदाबाद, वडोदरा, गोधरा, उदयपुर तक रतलाम के फूल जाते हैं। कर्फ्यू के कारण माल बाहर नहीं भेज पा रहे हैं। खराब हो गए हैं। प्रकाशमावर तेजपाल रेड़ा, फूलविक्रेता

आसपास के कस्बों में रतलाम से किराना सामग्री जाती है। कर्फ्यू से कारोबार चौपट हो गया है। त्योहारी सीजन में दिक्कत बढ़ गई है। संजयपारख, थोककिराना व्यापारी एसोसिएशन

सोना खरीदी के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 60 फीसदी कारोबार बाहर के लोगों से है। झमकभरगट, सराफाव्यापारी एसोसिएशन

प्रभावित कारोबार एक नजर में

{सेंव: स्थानीयबाजार में रोजाना 50 क्विंटल तक की खपत है। इतनी ही सेंव आसपास के कस्बों शहरों में सप्लाई होती है। रोज करीब 10 लाख रुपए का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

{सोना: रतलामका सोना शुद्धता के मामले में पूरे देश में ख्यात है। 60 फीसदी खरीददार बाहर से ही आते हैं। दुकानें बंद हैं। अब तक तकरीबन 10 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है।

{सब्जी : काफीमात्रा में आलू, प्याज, टमाटर अन्य सब्जियां बाहर सप्लाई होती हैं। माल मंडियों में ही जमा है। न