पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध रूप से ई टिकट बेच रहा युवक गिरफ्तार

अवैध रूप से ई-टिकट बेच रहा युवक गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने जावरा में रेलवे के ई-टिकट की अवैध बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। बुधवार दोपहर 12 बजे हुई कार्रवाई में आरोपी से 10,206 रुपए के 9 टिकट जब्त किए। जानकारी के अनुसार हुसैन टेकरी के पास मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाने वाले प्रवीण पिता बालकिशन (28) को आरपीएफ ने रेलवे ई-टिकट की अवैध बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। वह रेलवे ट्रेनों का ऑनलाइन रिजर्वेशन कर ग्राहकों से कमीशन वसूल रहा था। उसके पास से कम्प्यूटर और मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, अजमेर के 9 टिकट जब्त किए। पूछताछ के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आरपीएफ ने की कार्रवाई
आरोपी प्रवीण

खबरें और भी हैं...