पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहरों की बजाय पाइप लाइन से खेतों तक पहुंचाया जाएगा पानी : बिसेन

नहरों की बजाय पाइप लाइन से खेतों तक पहुंचाया जाएगा पानी : बिसेन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई मंडी से बरगढ़ फंटे तक फोरलेन बायपास, मंडी प्रांगण से रोजाना तक दो किमी तथा नई मंडी से हिंगलाज माता मंदिर हाेकर उज्जैन बायपास एप्रोच रोड की डीपीआर बनवाने के लिए कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने मंच से ही कलेक्टर बी.चंद्रशेखर को निर्देश दिए। वे बुधवार दोपहर शहीद नरेंद्रसिंह चंद्रावत कृषि उपज मंडी समिति के अरनियापिथा मंडी प्रांगण का लोकार्पण समारोह व किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मैं सीएम से मिलकर किसानों की जरूरत वाले प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलवाऊंगा। कृषि मंत्री ने कहा जावरा मंडी को राष्ट्रीय मंडी का दर्जा दिलाने के लिए इसे राष्ट्रीय कृषि मार्केट से जोड़ेंगे। यहां ड्राइपोर्ट कंटेनर एवं लॉजिस्टिक हब बनाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार से इसके लिए 30 लाख के अनुदान की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने संयुक्त संचालक चंद्रशेखर वशिष्ठ से सभी उपमंडियां चालू करवाने की बात कही। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा जो लोग परिणाम नहीं दे पाए अब वे हिसाब-किताब पूछ रहे हैं। इसके पहले सुबह सर्किट हाउस में मीडिया ने उनसे सवाल किया था कि नई मंडी बनवाने का श्रेय पूर्व कृषि मंत्री महेंद्रसिंह कालूखेड़ा ले रहे हैं। मंत्री ने कहा दुनिया में रीति है। काम शुरू कोई और करता है और पूरा कोई और। यहां मंडी का काम पूरा हमने किया है।

मंडी विस्तार के लिए जमीन का आवंटन शीघ्र कराया जाए

रतलाम. जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़ ने बुधवार को कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया शहर में प्याज एवं लहसुन मंडी है। इससे आए दिन जाम लगता है। अनाज मंडी का 24 बीघा जमीन में विस्तारीकरण होना है लेकिन भूमि आवंटन का मामला अब भी अटका है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। मंडी निधि से करोड़ों रुपए का टैक्स सड़क बनाने के लिए दिया जाता है लेकिन कई साल से रोड स्वीकृत नहीं हुई है। इसकी स्वीकृति दी जाए। पूर्व में इस संबंध में प्रस्ताव दिए जा चुके हैं।

शहीद नरेंद्रसिंह चंद्रावत कृषि उपज मंडी समिति के अरनियापिथा मंडी प्रांगण का लोकार्पण करते कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय व अन्य अतिथि।

राशि मंजूर

जावरा में ड्राइपोर्ट कंटेनर एवं लॉजिस्टिक हब बनाने के लिए 30 लाख का अनुदान
कांग्रेस ने बंद आंखों से सपने देखे, भाजपा ने खुली आंखों से देखे और पूरे किए

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कांग्रेस ने बंद आंखों से सपने देखे थे। भाजपा सरकार खुली आंखों से सपने देख रही है तथा पूरा भी कर रही है। उन्होंने कृषि मंत्री से जावरा के रिंग रोड, बायपास, एप्रोच रोड की मांग की। उन्होंने नगर के लिए ओवरब्रिज भी मांगा था लेकिन मंत्री ने सर्किट हाउस में ही कह दिया कि मंडी का विकास पहले करेंगे। ब्रिज के लिए अन्य डिपार्टमेंट सहयोग करेंगे। सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने किसानों से उपज की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग कर विक्रय करने की बात कही।

मंत्री को दिया ज्ञापन-रतलाम. भाजपा किसान मोर्चा मुखर्जी मंडल ने एक फैक्टरी के लाल पानी से हो रहे नुकसान व प्लास्टिक से बनने वाले तालाब पर अनुदान देने को लेकर कृषि मंत्री को ज्ञापन दिया। मंडल अध्यक्ष राकेश पांचाल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष हरिराम शाह, महामंत्री भेरूलाल पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष रवि व्यास, विनोद चौहान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...