स्कूल परिसर में भर रहा है पानी
शारदा शासकीय प्राथमिक विद्यालय घटला कॉलोनी के परिसर में न बाउंड्रीवॉल है और न बिजली कनेक्शन। यहां पांचवीं तक के 100 विद्यार्थी स्कूल के बाहर ही पढ़ते और खेलते हैं। अब स्कूल परिसर में भी रेलवे क्वार्टर की पाइपलाइन लीकेज होने से पानी भरने लगा है इससे हालात और बदतर हो गए। क्षेत्रवासी जावेद हुसैन ने बताया प्राथमिक विद्यालय से लगकर रेलवे क्वार्टर बने हैं इन क्वार्टरों तक टंकी से जो पाइप लाइन डाली गई है इसमें लीकेज हो जाने से स्कूल परिसर में पानी भर रहा है। वहीं बाउंड्रीवॉल न होने के कारण परिसर में से ही बच्चे जावरा रोड व बायपास चौराहे से हेवी वाहन यहां से गुजरते हैं। परिसर में कुछ लोगों अवैध गुमटियां भी लगा रखी हैं जिससे स्कूल का माहौल खराब हो रहा है।
शीघ्र ही किया जाएगा निराकरण- जिला शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने बताया परिसर में पानी भरने की समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। बाउंड्रीवॉल और बिजली व्यवस्था काे लेकर प्रस्ताव भेजा है।
शारदा प्राथमिक विद्यालय परिसर में भरा पानी।