पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समस्याओं के निराकरण की मांग

समस्याओं के निराकरण की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | पान कॉम्प्लेक्स की दुकानें सील होने से दुकानदार बेरोजगार हो गए है। उन्हें आर्थिक दिक्कत हो रही है। यह बात जावरा विकास मंच अध्यक्ष धरमचंद चपड़ौद ने कही। उन्होंने पान कॉम्प्लेक्स की दुकानें दुकानदारों को शीघ्र दिलाए जाने की मांग की। वहीं बताया भीमाखेड़ी फोरलेन चौराहे पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं होने से वहां आए दिन हादसे होते रहते है। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर कई बार शासन का ध्यान आकर्षित किया। लेकिन आज तक कोई प्रयास नहीं किए। इस संबंध में चपड़ौद ने कलेक्टर को पत्र लिखकर भीमाखेड़ी व चौपाटी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कराएं जाने की मांग की। समस्या का निराकरण नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

खबरें और भी हैं...