बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई
जावरा | सरकारी अस्पताल में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, मंडल अध्यक्ष मह ेश सोनी ने संबोधित किया। धन्वंतरि ब्लॉक के बीएमओ डाॅ. प्रकाश उपाध्याय ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वागत कार्यक्रम प्रबंधक परमानंद राठौर, बीईई बसंतीलाल मईड़ा, डॉ. घनश्याम पाटीदार, कैलाश पंवार, यू.ए. खान, हंसराज नीमा, विजय लक्ष्मी तोमर ने किया। संचालन शैलेंद्र कुमार दवे ने किया।