पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिटी का मास्टर प्लान जल्द लागू किया जाए

सिटी का मास्टर प्लान जल्द लागू किया जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | मार्केटिंग सोसायटी व दीनदयाल मार्केटिंग सोसायटी द्वारा बुधवार को कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन का स्वागत किया गया। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत, पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रकाश मेहरा अतिथि थे। कृषि मंत्री बिसेन ने कहा मैं मंडी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करूंगा। उन्होंने खाचरौद नाका स्थित मंडी की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की बात कही। मंच पर पूर्व विधायक रुघनाथसिंह आंजना, प्रहलाद पोरवाल, दिलीप शाकल्य, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, भेरूलाल पाटीदार, हरिराम शाह, प्रदीप चौधरी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिंकेश मेहरा, मंडी प्रतिनिधि राधेश्याम पाटीदार मंचासीन थे। कृषि मंत्री का स्वागत हम्माल संघ, युवा व्यापारी संघ, किसान मोर्चा, उपभोक्ता भंडार, सेल्समैन संघ, तुलावटी संघ व मावता के किसानों ने किया। वहीं ज्ञापन सौंपा। अतिथियों का स्वागत बालाराम पाटीदार, अशोक सेठिया, सुभाष खारीवाल, अनिल रांका, प्रदीप शर्मा, प्रकाश कोठारी, शिखर धारीवाल, राजेश लोढ़ा, अशाेक जैन, सुनील भावसार, रतनलाल लाकड़, विमल बरैया आदि ने किया। मार्केटिंग प्रबंधक मदनपाल सिंह, विजयपाल सिंह, योगेंद्र कोठारी के साथ पत्रकारगण, सोसायटी सदस्य, कर्मचारी आदि मौजूद थे। संचालन संतोष मेड़तवाल ने किया। आभार यश जैन ने माना।

कृषि मंत्री बिसेन का स्वागत करते सोसायटी पदाधिकारी ।

मार्केटिंग सोसायटी ने कृषि मंत्री बिसेन का किया सम्मान
ज्ञापन
खबरें और भी हैं...