पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बायपास, एप्रोच रोड, कोल्ड स्टोरेज की डीपीआर बनवाएं, मैं मंजूरी दिलाऊंगा

बायपास, एप्रोच रोड, कोल्ड स्टोरेज की डीपीआर बनवाएं, मैं मंजूरी दिलाऊंगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहरों की बजाय पाइप लाइन से पहुंचाएंगे खेतों तक पानी- बिसेन
प्रदेशभर में सरकारी परियोजनाओं से 36 लाख हैक्टेयर में सिंचाई हो रही है। इसे और बढ़ाना है। जो जलाशय हैं उनसे किसानों के खेतों तक पाइप लाइन डालकर सिंचाई की व्यवस्था करेंगे। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। जहां जरूरी है वहां नहरें भी बनाएंगे लेकिन प्राथमिकता पाइप लाइन से सिंचाई की है। मोर क्रॉप वन ड्रॉप मिशन के तहत ड्रिप, स्प्रिंकलर खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। अब तक सरकार ने सूखा प्रभावित किसानों को करीब 4700 करोड़ की राहत राशि दी है। करीब 4300 करोड़ के बीमा क्लेम दिलाने की तैयारी है। बीमा दावे लगा दिए हैं जो प्रक्रिया में है। जल्दी लाभ मिलेगा।

यह बात कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बुधवार सुबह 9.30 बजे सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा में कही। वे यहां अरनियापिथा नई मंडी प्रांगण का लोकार्पण करने आए थे। इसके पहले मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। किसान अनुदान योजना में किसानों से अंशदान जमा करवाने के बावजूद उनके यहां ट्रांसफार्मर नहीं लगाने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा इसका हल करेंगे। साथ ही करीब 5500 करोड़ लागत से किसानों के खेती वाले अस्थायी बिजली कनेक्शन को स्थायी भी किया जाएगा। सीहोर में आ रहे प्रधानमंत्री बड़ी सिंचाई परियोजना की सुविधा देंगे। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में केंद्र सरकार से बोनस बंद किए जाने के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा उपार्जन पद्धति में एकरूपता बनी रहे इसलिए बोनस बंद किया है। इसकी बजाय हम किसानों को खाद-बीज ऋण पर 10 फीसदी अनुदान दे रहे हैं। सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने की नीति संबंधी प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा इसके लिए मूल्य निर्धारण आयोग बना है। हम उसे प्रस्ताव भेजेंगे। नीलगाय समस्या को लेकर बिसेन बोले हमने केंद्र सरकार को इससे अवगत करवाया है। जल्द ही कोई नीति बनेगी। हम्माल-तुलावटियों के लिए एकमुश्त सहयोग राशि योजना शुरू की है। इसमें 500 से 1000 रुपए सालाना पांच साल तक अंशदान हम्माल, तुलावटी को देना है। इतना ही पैसा मंडी बोर्ड देगा। फिर जब 60 साल बाद ये सेवानिवृत्त होंगे तो ब्याज सहित पूरा पैसा एकमुश्त भुगतान करेंगे। धार स्थित भोजशाला मसले पर कृषि मंत्री बिसेन ने मौन रहना ही उचित समझा।

पत्रकार वार्ता
किसी ने साफा पहनाया, किसी ने हल भेंट किया
अतिथियों का काटजू मंडी व्यापारी संघ सचिव अजीत चत्तर सहित अन्य व्यापारियों ने साफा बांधकर सम्मान किया। किसान संघ के शिवनारायण धाकड़ सहित अन्य नेताओं ने प्रतीक स्वरूप हल भेंट किया। मंडी अध्यक्ष पार्वतीबाई पाटीदार, प्रतिनिधि राधेश्याम पाटीदार, उपाध्यक्ष हंसराजसिंह, व्यापारी प्रतिनिधि अशोक कोठारी, सत्यनारायण पाटीदार ने भी स्वागत किया। इस मौके पर दुग्ध महासंघ उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, भेरूलाल पाटीदार, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, रूघनाथसिंह आंजना, प्रकाश कोठारी, महेश सोनी, अजयसिंह भाटी, मुकेश बग्गड़, बालाराम पाटीदार, देवेंद्र सांड आदि मौजूद थे।

एक नजर में
मंच से आलोट विधायक गेहलोत संबोधित कर रहे थे तब नीलामी चालू हाेने की सूचना पर किसान सभा से उठकर चल दिए। बाद में सचिव ए.आर. खान ने ये कहते हुए बैठाया कि सभा के बाद नीलाम शुरू हाेगा।

आलोट विधायक की नाराजगी की चर्चा है। उन्हें जावरा से मंत्री के साथ मंडी नहीं ले गए। इससे वे नाराज हुए और थोड़ी देर यहीं रुक गए। आधे घंटे बाद मंडी पहुंचे।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री पारस जैन आने के इच्छुक थे। उनका स्वास्थ्य खराब है और वे मुंबई अस्पताल में हैं। इसलिए सभा के दौरान उन्होंने मंडी सचिव खान को फोन लगाया। खान ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर माइक पर रखा और फोन पर ही जिला प्रभारी मंत्री ने किसानों को संबोधित कर लोकार्पण की शुभकामनाएं दीं।

किसान मोर्चा ने शिकायत की

मंच से मंत्री बोले पूरा टैक्स दें व्यापारी
मंडी पहुंचने से पहले कृषि मंत्री को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिराम शाह, भारतसिंह भाटखेड़ी, भाजपा नेता प्रहलाद पोरवाल, अशोक सेठिया, प्रभुलाल धाकड़ आदि ने मंडी टैक्स चोरी की शिकायत करते हुए ज्ञापन दिया। सभी ने भेरूलाल पाटीदार के निवास पर मंत्री को बताया कि जावरा मंडी से करीब 80 करोड़ सालाना टैक्स मिलना चाहिए। केवल 15 से 20 करोड़ मिल रहा है। बाकी चोरी हो रहा है। मंत्री ने इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि पाटीदार से कहा दिखवाएं। इसके बाद मंडी में मंच से भी मंत्री ने कहा हम मंडी विकास में पैसों की कमी नहीं आने देंगे लेकिन इसके लिए जरूरी है व्यापारी पूरा टैक्स दें। यहां के व्यापारी टैक्स तो दे रहे हैं लेकिन पूरा नहीं मिल रहा है। किसान मोर्चा ने विंड एनर्जी कंपनियों की मनमानी की शिकायत भी की।

कांग्रेस ने बंद आंखों से सपने देखे, भाजपा ने खुली आंखों से देखे, पूरे किए
जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कांग्रेस ने बंद आंखों से सपने देखे थे। भाजपा सरकार खुली आंखों से सपने देख रही है तथा पूरा भी कर रही है। उन्होंने कृषि मंत्री से जावरा के रिंग रोड, बायपास, एप्रोच रोड की मांग की। उन्होंने नगर के लिए ओवरब्रिज भी मांगा था लेकिन मंत्री ने सर्किट हाउस में ही कह दिया कि हम मंडी का विकास पहले करेंगे। ब्रिज के लिए अन्य डिपार्टमेंट सहयोग करेंगे। आलोट-उज्जैन सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने किसानों से उपज की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग कर विक्रय करने की बात कही।

भास्कर ने 29 जनवरी के अंक में ही बता दिया था

शहीद नरेंद्रसिंह चंद्रावत कृषि उपज मंडी समिति के अरनियापिथा मंडी प्रांगण का लोकार्पण करते कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय व अन्य अतिथि।

कांग्रेस पर मंत्री का कटाक्ष
जो लोग परिणाम नहीं दे पाए, वे िहसाब-किताब पूछ रहे हैं
खबरें और भी हैं...