जावरा | बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में पहाड़िया रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पुरम में 12 फरवरी को समर्पण दिवस मनाएंगे। मां सरस्वती की महाआरती कर महायज्ञ का आयोजन होगा। स्कूली बच्चों द्वारा असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए राशि एकत्रित की जाएगी। जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी ने दी।