पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वरोग निदान शिविर 21 फरवरी को

सर्वरोग निदान शिविर 21 फरवरी को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति द्वारा 21 फरवरी को रावणद्वार स्थित अन्नक्षेत्र में नि:शुल्क सर्वरोग निदान शिविर लगाया जाएगा। धीरज अस्पताल वडोदरा के सहयोग से आयोजित शिविर में पेट रोग, हड्डी, टीबी, किडनी, अस्थमा, नाक-कान-गला रोग, चर्म रोग, बाल राेग, दंत रोग, शुगर, पाइल्स, घुटने के रोग एवं थायराइड आदि रोगों का निदान किया जाएगा। ब्लड शुगर, ई.सी.जी. की जांच के साथ दवाई वितरित की जाएगी। वडोदरा के 35 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच करेगी। इसके लाभार्थी बद्रीलाल सत्यनारायण शर्मा परिवार रहेगा। आंटिया चौराहा स्थित पलक डिस्पोजल, रतलामी गेट स्थित रूनवाल मेडिकल, दिनेश सुराणा, बोहरा बाखल स्थित पोखरना मेडिकोज, कमानी गेट स्थित श्रीराम ट्रेडर्स, आजाद चौक स्थित ओम शुभम क्लॉथ, घंटाघर चौराहा स्थित फ्रेंड्स पान कॉर्नर, चौपाटी स्थित नटराज साइकिल, स्टेशन रोड स्थित ऋषभश्री ग्राफिक्स, रावणद्वार स्थित अन्नक्षेत्र पर मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शिविर में बालाजी मित्र मंडल, 36 जय जिनेंद्र, तुलावटी संघ, जिला कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन का सहयोग रहेगा।

खबरें और भी हैं...