पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो कारों में टक्कर के बाद िववाद, बसों के कांच फोड़े

दो कारों में टक्कर के बाद िववाद, बसों के कांच फोड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रतलाम/जावरा

जावरा में शुक्रवार दोपहर दो कारों के बीच हुई टक्कर का साधारण सा विवाद तनाव का कारण बन गया। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष से 10 हजार रुपए, सोने की चेन व कार छीन ले गए। िववाद के बाद लोगों ने बस स्टैंड पर बसों के कांच फोड़ िदए। िववाद भाजपा नेता के भतीजे और बस संचालक के िरश्तेदार के बीच हुआ था। घटना के बाद एक पक्ष के आक्रोशित युवकों ने महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। माहौल िबगड़ते देख पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र की दुकानें बंद करवा दीं। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। कलेक्टर बी. चंद्रशेखर और एसपी अविनाश शर्मा जावरा पहुंचे और िस्थति का जायजा िलया।

खबरें और भी हैं...