पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ घंटे बंद रही लहसुन नीलामी, झुका मंडी प्रशासन

डेढ़ घंटे बंद रही लहसुन नीलामी, झुका मंडी प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहसुनमंडी शुक्रवार को पहले तो डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। उसके बाद घंटेभर नीलामी चली और जब बिना टोकन वाले एक किसान की उपज नीलाम नहीं की तो उसने और साथियों ने हंगामा करते हुए नीलामी रुकवा दी। डेढ़ घंटे नीलामी बंद रही। मंडी प्रशासन को बिना टोकन के उस किसान की उपज नीलाम करना पड़ी तब दोपहर 2 बजे नीलामी शुरू हो सकी।

सेजावता के सूर्यप्रकाश धाकड़ साथियों ने खाचरौद नाका मंडी में शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे हंगामा कर दिया। धाकड़ ने आरोप लगाया मंडी में प्रवेश के दौरान कर्मचारी ने उसे दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पर एक ही टोकन दिया। अब दोनों ट्रॉलियों के लिए अलग-अलग टोकन मांगा जा रहा है। एक ट्राॅली की नीलामी नहीं की जा रही। धाकड़ साथी अड़ गए कि जब तक दोनों ट्रॉलियों की नीलामी नहीं होगी तब तक नीलामी शुरू नहीं होने दी जाएगी। मंडी कर्मचारी अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया कि हर ट्रॉली का अलग टोकन लगेगा। किसान नहीं माने और हंगामा करते रहे। डेढ़ घंटे बाद मंडी प्रशासन ने बिना टोकन वाली ट्रॉली की उपज नीलाम करवाई तब जाकर नीलामी शुरू हो सकी। इस दौरान बाकी किसानों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

किसान दादागिरी कर रहे हैं

लहसुनव्यापारी सुभाष टुकड़िया ने बताया मंडी में किसान दादागिरी कर रहे हैं। एक तो बिना टोकन उपज की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी में ला रहे हैं। फिर नीलामी के लिए दबाव बना रहे हैं। मंडी प्रशासन को इन पर रोक लगाना चाहिए।

कार्रवाईकरेंगे कर्मचारियों पर

^हरट्राॅली पर अलग-अलग टोकन देने का नियम है। एक किसान बिना टोकन लिए मंडी में गया और अड़ गया तो उसकी उपज नीलाम करवा दी। सिक्युरिटी को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी ट्रॉली बिना टोकन प्रवेश नहीं करे। आगे ऐसी स्थिति बनी तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वी.के.आर्य, मंडीसचिव, कृषि उपज मंडी जावरा

हंगामे से नीलामी रुकी रही और किसान परेशान होते रहे।