पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायक सचिव और मनरेगा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

रोजगार सहायक सचिव और मनरेगा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र ग्राम रोजगार सहायक सचिव कर्मचारी संघ के तत्वावधान में ग्राम रोजगार सहायक, मनरेगा कर्मियों द्वारा की जा रही कलम बंद हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। जनपद परिसर में ग्राम रोजगार सहायक व कर्मचारियों ने महायज्ञ में भाग लेकर आहुतियां दीं। इसके बाद संघ ने रैली निकाली। संघ सदस्यों ने विधायक डाॅ. राजेंद्र पांडेय के निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें लंबित मांगों के निराकरण की मांग की। संगठन के पिपलौदा व जावरा जनपद संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...