पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन से महिला के दोनों पैर कटे, 150 मीटर घसीटते हुए घर पहुंची

ट्रेन से महिला के दोनों पैर कटे, 150 मीटर घसीटते हुए घर पहुंची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन से दोनों पैर कटने के बाद भी एक महिला ने हिम्मत नहीं हारी। गला खराब होने से वह मदद के लिए जोर से चिल्ला नहीं सकती थी। दोनों हाथों के सहारे घसीटते हुए करीब 150 मीटर की दूरी तय कर वह मोहल्ले में पहुंची और मदद के लिए एक दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर बाहर निकले व्यक्ति ने लहूलुहान हालत में उसे देखा और उसके परिजन को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां से रतलाम रैफर कर दिया।

रतलाम में उपचार के बाद महिला खतरे से बाहर है। घटना रविवार रात की है। नगर के चौपाटी शांतिवन के पास रहने वाली 38 वर्षीय रेखाबाई पति राजेश राठौर रविवार रात करीब 11.30 बजे सामान लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर गई थी। घर लौटने के लिए वह स्टेशन के पास पटरी पार कर रही थी। बीच में मालगाड़ी खड़ी थी। मालगाड़ी के नीचे से निकलते वक्त उसकी साड़ी किसी एंगल में फंस गई और तभी मालगाड़ी चल पड़ी। शेष | पेज 6 पर

चेन खींचने पर गला कटने से चली गई थी आवाज
राजू ने बताया 5 मार्च 2010 को रेखा नामली में हाट बाजार करने गई थी। एक दिन पहले ही उसने सोने की चमक वाली आर्टीफिशियल चेन खरीदी थी। पड़ोसी दुकान वाले ने पूछा तो रेखा ने झूठ कह दिया कि चेन सोने की है। कल ही खरीदी है। शाम को घर लौटते समय एक युवक ने चेन खींचने की कोशिश की। पीतल की चेन टूटी नहीं और रेखा का गला कट गया। करीब एक महीने उसका वडोदरा में इलाज चला। इलाज के बाद रेखाबाई ठीक तो हो गई लेकिन उसकी आवाज चली गई। वह बहुत धीमी आवाज में ही बोल पाती है। यही कारण रहा कि रविवार रात ट्रेन से पैर कटने के बाद वह किसी से मदद नहीं मांग सकी।

जिला अस्पताल में भर्ती रेखाबाई की हालत अब खतरे से बाहर है।

खबरें और भी हैं...