आज निकलेगी शोभायात्रा, सत्तरभेदी पूजन पढ़ाई जाएगी
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिन मंदिर ध्वजारोहण की चतुर्थ वर्षगांठ पर खिमेसरा परिवार द्वारा शनिवार को विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मुनिश्री रजतचंद्रविजयजी, प्रीतियशविजयजी, साध्वी किरणप्रभाश्रीजी, संघवणश्रीजी की शिष्याओं की पावन निश्रा में सुबह 9 बजे ध्वजा शोभायात्रा बजाजखाना से निकलेगी। जो चौपाटी स्थित जिन मंदिर पहुंचेगी। सुबह 10 बजे राजेंद्र महिला मंडल द्वारा सत्तरभेदी पूजन पढ़ाई जाएगी। इसके बाद चौपाटी जैन मंदिर पर मुनिश्री के प्रवचन होंगे। दोपहर में मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। ध्वजा का लाभार्थी खिमेसरा परिवार रहेगा। गौतमस्वामीजी की ध्वजा के लाभार्थी अशोककुमार, महेंद्रकुमार औरा परिवार, राजेंद्रसूरीश्वरजी व नाकोड़ा भैरवजी की ध्वजा के लाभार्थी कमलाबाई फतेहलाल नाहटा परिवार रहेंगे। पार्श्व पदमावती माताजी की ध्वजा के लाभार्थी सुनील काेठारी रहेंगे। सौधर्मवृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ व शंखेश्वर पार्श्व राजेंद्र जैन धार्मिक न्यास ने धर्मालुओं से आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
आरएसएस का प्रकटोत्सव रविवार को- ताल | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को बालाजी बाग में सुबह 10 बजे प्रकटोत्सव का आयोजन हाेगा। संभाग कार्यवाह विशाल पांचाल ने बताया स्वयं सेवकों को संघ की कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर स्वयं सेवक शामिल होंगे।