नपाध्यक्ष ने किया वार्ड का निरीक्षण
जावरा | नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेडा, पार्षद ओमप्रकाश धाकड़, पार्षद चंचल गादिया ने वार्ड 9 की जबरन कॉलोनी का निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष दसेडा ने लोक निर्माण विभाग के शैलेंद्रसिंह सोलंकी, ठेकेदार जुबेर खान को युशेप कवर्ड नाली बनाने के निर्देश दिए। सड़क के चौड़ीकरण के लिए लोगों से घरों के बाहर बने ओटले को तोड़कर छोटे करने की बात कही। कॉलोनी के रहवासी मौजूद थे।