दो सड़कों के लिए 6 करोड़ रुपए मंजूर
जावरा | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली दो प्रमुख सड़कों की स्वीकृति दी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, पिपलौदा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा ने बताया जावरा-पिपलौदा के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने उक्त मार्ग की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा की थी। विधायक डॉ. पांडेय के प्रयासों से मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जावरा-सीतामउ रोड से बिनोली-आलमपुर ठिकरिया मार्ग, 3 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आक्यादेह-सुजापुर से पंचेवा तक के मार्ग की स्वीकृति दी।