बसंत पंचमी पर स्टूडेंट्स ने दी प्रस्तुतियां
जावरा | पहाड़िया रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पुरम में शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाई गई। अतिथि व्याख्याता विष्णुदत्त शर्मा, जेलर सुरेश गोयल थे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्टूडेंट्स ने नृत्य प्रस्तुत कर मां सरस्वती की आराधना की। मां सरस्वती की महाआरती की गई। संस्था अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, सहसचिव मयंक अग्रवाल, प्राचार्य नीता लोढ़ा, कुसुम शर्मा के साथ स्टूडेंट्स मौजूद थे। संचालन मंजू सागीत्रा ने किया।