समर्पण दिवस के रूप में मनी बसंत पंचमी
जावरा | कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी मनाई गई। स्टूडेंट्स ने नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियां दीं। अतिथि अधिवक्ता धर्मेंद्रसिंह सिसौदिया, समरथ साहू थे। अतिथि परिचय तन्मय सोनी ने दिया। प्रबंध समिति व्यवस्थापक योगेंद्र कोठारी, कोषाध्यक्ष अनिल पावेचा, सदस्य मुरलीधर अरोड़ा, प्रधानाचार्य प्रदीप जैन आदि मौजूद थे। संचालन अदिति शर्मा, पायल रावल ने किया। आभार मनीषा गंगवाल ने माना।