पेज एक के शेष...
पेज एक के शेष...
भोजशाला...
सुनवाई के दौरान इंटर विन एप्लीकेशन भी दायर हुई। एक एप्लीकेशन पर मंगलवार को सुनवाई होगी। भोजशाला में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने को लेकर याचिका दायर की गई है। सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन माथुर और अभिनव धोतरकर ने भी एप्लीकेशन के जरिए कोर्ट को सुझाव दिए। इसमें कहा कि भोजशाला में पूजा और नमाज के लिए हर दिन सौ-सौ लोगों को प्रवेश दिया जाए। इससे भोजशाला में तनाव की स्थिति नहीं होगी।
अधिवक्ता मनीष यादव ने भी एक आवेदन कोर्ट में लगाया है। इसमें उल्लेख किया है कि पुरातत्व विभाग के प्रोग्राम पर रोक लगाई जाए। भोजशाला में पूरे दिए पूजा होना चाहिए। भोजशाला परिसर के 1962 के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। इसमें उल्लेख किया है कि भोजशाला परिसर में केवल मंदिर ही है। कोर्ट इस आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई करेगी।
प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए
अमझेरा में हुए सांप्रदायिक तनाव और बाग में एक वर्ग विशेष के परिवार पर हुए हमले को लेकर भी अधिवक्ता माथुर ने याचिका दायर की है। इसमें उल्लेख किया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। आए दिन सांप्रदायिक हिंसा हो रही है। अमझेरा में हिंसा हुई। बाग में एक परिवार पर हमला हो गया। जब तक कानून व्यवस्था बहाल नहीं हो, तब तक प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने याचिका में उठाए मुद्दों के आधार पर शासन से छह सप्ताह में जवाब मांगा है
भास्कर के 8 पाठकों...
गौरतलब है कि उदयपुर की अंबा देवी पंवार प्रतियोगिता के सबसे बड़े पुरस्कार बीएमडब्ल्यू कंपनी की लग्जरी कार की विजेता बनी हैं। दैनिक भास्कर परिवार की ओर से उनका सम्मान किया गया। 59 वर्षीय अंबा देवी 10 साल से भास्कर की पाठक हैं। अंबा देवी का कहना है कि यह खबर सुनकर उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। दैनिक भास्कर की टीम ने अंबा देवी और परिजनों के साथ मिलकर इस खास मौके को उत्सव की तरह मनाया।
ट्रेन से महिला...
घटना में रेखाबाई के दोनों पैर घुटने के नीचे से कट गए। खून बहने और दर्द के कारण रेखा बेहोश हो गई। रात करीब 2.30 बजे उसे होश आया लेकिन गला खराब होने से वह चिल्ला नहीं सकी। घटनास्थल पर अंधेरा भी था इसलिए किसी को पता नहीं चला कि कोई हादसा हुआ है। होश में आने के बाद रेखा ने हिम्मत नहीं हारी और करीब 150 मीटर तक वह हाथ के बल घसीटते हुए 3 बजे शांतिवन तक पहुंची और पड़ोसी ईश्वर का दरवाजा खटखटाया। ईश्वर, महिला का पति राजू तथा बेटा बंटी उसे रात 3.30 बजे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार से बाद उसे 4 बजे रतलाम रैफर कर दिया। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में डॉ. कृपालसिंह राठौर ने उसका ऑपरेशन किया। डॉ. कृपालसिंह ने बताया महिला का दाहिना पैर घुटने के पास से और बायां पैर घुटने से करीब 6 इंच नीचे से कटा है। वह खतरे से बाहर है। पटरी पर इस तरह के हादसों में इंफेक्शन की आशंका रहती है। महिला को आब्जर्वेशन में रखा है।
मजदूरी कर घर चलाते हैं
रेखा हाट बाजार में दुकान लगाती है। पति राजू राठौर जावरा में एसडीएम ऑफिस के पास चाय की दुकान पर काम करता है। बेटा सोनू (18) और बंटी (16) भी मजदूरी करते हैं।