बॉयज में जार्डन, गर्ल्स में चैलेंजर टीम जीती
35वीं महामालव बास्केट बॉल स्पर्धा का समापन
भास्कर संवाददाता | जावरा
जिला बास्केटबॉल संघ जावरा और नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित 35वीं महामालव बास्केटबॉल स्पर्धा में नगर की 18 टीमों के 360 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में बॉयज ग्रुप में जार्डन टीम प्रथम, जॉनसन टीम द्वितीय स्थान पर रहे। गर्ल्स ग्रुप में चैलेंजर टीम विजेता और ऑल स्टार टीम उपविजेता रही। इन्हें पुरस्कृत किया गया। अतिथि पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय, पूर्व गृहमंत्री कुंवर भारतसिंह थे। पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रकाश मेहरा ने 10 हजार सहयोग राशि दी। खेल गुरु वेदप्रकाश रिछारिया, नगर निगम रतलाम के अध्यक्ष अशोक पोरवाल, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, अशाेक सेठिया, विजय पामेचा, कोच अपारसिंह गंभीर, मनुदेवसिंह चंद्रावत, मुकेश कैथवास, नवीन लखेड़ा, प्रदीप ठाकुर, रवि दुग्गड़, अभिषेक पामेचा, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन प्रो. ए.पी. पांडेय, डॉ. एस.सी. मेहता ने किया। आभार सचिव विजय पामेचा ने माना।
बास्केटबॉल की विजेता गर्ल्स टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।
बास्केटबॉल की विजेता बॉयज टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।