पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीओएस से राशन वितरण में सालभर का समय दें

पीओएस से राशन वितरण में सालभर का समय दें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार उचित मूल्य दुकानों पर पीओएस मशीन से हितग्राही का कार्ड स्वैप कर राशन वितरण व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसे लेकर सोमवार को उचित मूल्य दुकानों के शहरी एवं ग्रामीण सेल्समैन ने विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया। इसमें बताया मशीन से राशन दुकान संचालन की व्यवस्था बेहतर है लेकिन इसे अभी सालभर लागू ना किया जाए। क्योंकि मशीन से राशन वितरण व्यवस्था समझने के लिए सेल्समैन को प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। अभी कई दुकानों में बिजली नहीं है। सर्वर डाउन होने से दिक्कत आएगी। इसलिए वर्तमान में पुरानी व्यवस्था ही लागू रखी जाए और नई व्यवस्था सालभर बाद लागू करें ताकि दिक्कत नहीं हो। विधायक डॉ. पांडेय ने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर बात कर मांग पूरी करने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला योजना समिति सदस्य अजयसिंह भाटी, सेल्समैन रूस्तम खां, एजाज हुसैन, जाहिद हुसैन, अबरार हुसैन, मनोज कुमार, मो. मुबीन, रफीक अहमद, इदरीस खान, जाहिर हुसैन, आशिफ हुसैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...