यादव समाज अध्यक्ष बने कदम, सचिव यादव
जावरा | श्रीराधा-कृष्ण एवं नया केला माता मंदिर परिसर में सकल पंच यादव समाज की बैठक हुई। इसमें समाज के चुनाव हुए। अध्यक्ष जीतमल कदम, सचिव रवि यादव, उपाध्यक्ष पुखराज निगम, सह-सचिव संजय भारती काे चुना गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, शिवलाल यादव, नरेंद्र कुमार, भगवानदास, विजय कुमार, सुनील कदम, सतीश पेंटर, किशोर यादव, चंद्रसिंह, आनंद कदम आदि मौजूद थे।