महावीर नेशनल, सेंटपॉल व बर्डिया गोयल प्रथम
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानाे स्पर्धा का फाइनल रविवार शाम हुआ। जूनियर वर्ग में प्रथम महावीर नेशनल स्कूल, द्वितीय सेंटपॉल कॉन्वेंट स्कूल, सीनियर वर्ग में प्रथम सेंटपॉल कॉन्वेंट स्कूल, द्वितीय सेंट पीटर स्कूल रहा। ग्रामीण सीनियर वर्ग में प्रथम शासकीय उमावि बर्डिया गोयल व द्वितीय शासकीय उमावि पिपलौदा की टीम रही। इन्हें पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने संस्था गतिविधियों के संचालन के लिए 21 हजार की घोषणा की। विशेष अतिथि समाजसेवी अशोक जैन आंटिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, प्रकाश संघवी, शिवराजसिंह घटावदा, पूर्व नपाध्यक्ष यूसुफ कड़पा, जिपं सदस्य चांदनी जैन, जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़, नीमच शाखाध्यक्ष कमल गोयल थे। स्वागत गीत नेहा कुरैशी, देशभक्ति गीत अहमद रजा, स्वागत भाषण संस्थाध्यक्ष विजय संघवी ने दिया। स्वागत संयोजक राजेश भावसार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सेठिया ने किया। चीन बॉर्डर पर बर्फबारी में शहीद जवानों तथा कार्यकारिणी सदस्य सुशील गर्ग के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। संचालन निकुंभ पुरोहित ने किया। आभार राकेश राठौर ने माना।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानाे स्पर्धा के विजेताओं के साथ अतिथि।