पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई मंडी को लेकर घमासान, दोनों दल कर रहे अपना अपना दावा

नई मंडी को लेकर घमासान, दोनों दल कर रहे अपना-अपना दावा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालूखेड़ा समर्थकों ने की कलेक्टर से शिकायत

भास्कर संवाददाता | जावरा

अरनियापिथा नई कृषि उपज मंडी मुद्दे पर राजनीतिक घमासान मचा है। 10 फरवरी को कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन नई मंडी का लोकार्पण करेंगे। इसके पहले यहां की राजनीति में उबाल आ गया है। सोमवार को कांग्रेस से जुड़े मंडी सदस्यों ने बयान जारी कर लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा सांसद को अतिथि बनाने पर सवाल उठाए। कलेक्टर से शिकायत की। शाम को मुंगावली विधायक महेंद्रसिंह कालूखेड़ा समर्थकों ने शहरभर में मंडी से जुड़े फ्लैक्स टांग दिए। जवाब में जावरा भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय समर्थक बोले कालूखेड़ा ने तो केवल उनके शहीद भाई की मूर्ति लगवाई थी, नई मंडी का विकास और विस्तार तो हमने (भाजपा सरकार) करवाया है। शहर से लेकर गांव-गांव तक ये बयानबाजी चर्चा में है।

लहसुन-प्याज को छोड़कर सभी उपज की खरीदी 28 जनवरी से अरनियापिथा नई मंडी में हो रही है। 2 फरवरी को मंडी बोर्ड की बैठक में नई मंडी का विधिवत लोकार्पण करने की तारीख 10 फरवरी तय की गई। अब इस दिन कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय, वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता, आलोट-उज्जैन सांसद चिंतामणि मालवीय, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत और मंडी बोर्ड एमडी अरुण पांडेय अतिथि रहेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए कृषि मंत्री बिसेन मंगलवार रात 9 बजे ही सर्किट हाउस आ जाएंगे। वे रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर ही यहां राजनीति गरमाई हुई है।

पांडेय समर्थक बोले
कालूखेड़ा समर्थक बोले-
हमने बोर्ड के निर्देश का पालन किया
मंडी लोकार्पण कार्यक्रम के अतिथि बोर्ड की बैठक में सर्वानुमति से तय किए गए हैं। हमने तो बोर्ड के निर्देशों का पालन किया है। इससे अधिक हमें कुछ नहीं कहना है। ए.आर. खान, सचिव कृषि उपज मंडी जावरा

बौखला गए कालूखेड़ा समर्थक, विकास कार्य तो हमने करवाए
पांडेय समर्थक और भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने बयान दिया कि महेंद्रसिंह कालूखेड़ा समर्थक बौखला गए हैं। इसलिए गलत और निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। कालूखेड़ा जब कृषि मंत्री थे तब उन्होंने केवल शहीद भाई की मूर्ति लगवाई थी। मंडी का निजीकरण करने का प्रयास किया था। जबकि नई मंडी में करोड़ों रुपए के विकास कार्य तो हमारी भाजपा सरकार ने करवाए हैं। आधुनिक रूप और सारी सुविधाएं हमारी सरकार ने दी हैं। एेसे में कालूखेड़ा समर्थक को श्रेय लेने की क्या जरूरत पड़ गई। वे अनर्गल बयानबाजी कर विधायक डॉ. पांडेय की लोकप्रियता को प्रभावित करना चाहते हैं जिसमें सफल नहीं होंगे।

कालूखेड़ा समर्थकों ने फ्लैक्स में लिखा बच्चा-बच्चा जानता है मंडी कालूखेड़ा की देन
सोमवार देरशाम कालूखेड़ा समर्थकों ने मंडी से जुड़े फ्लैक्स टांगना शुरू कर दिए। शहरभर में लगे इन फ्लैक्स में लिखा कि बच्चा-बच्चा जानता है नई मंडी कालूखेड़ा की देन है। इससे स्पष्ट है कि नई मंडी का श्रेय पूर्व कृषि मंत्री एवं मुंगावली विधायक महेंद्रसिंह कालूखेड़ा को दिया जा रहा है। इसके अलावा भाजपा समर्थकों और मंडी समिति ने सीएम शिवराजसिंह चौहान समेत सभी अतिथियों के होर्डिंग्स, फ्लैक्स लगा रखे हैं। दोनों तरफ से लगे ये फ्लैक्स शहरभर में चर्चा में है।

कार्यक्रम में कालूखेड़ा नहीं तो पूर्व सांसद प्रोटोकॉल में कैसे
कांग्रेस से जुड़े मंडी बोर्ड के व्यापारी प्रतिनिधि अशोक कोठारी ने सोमवार को एक बयान जारी किया। इसमें बताया कि कोठारी के साथ मंडी सदस्य प्रेमबाई आंजना, नारायणसिंह ने बोर्ड बैठक में मुंगावली विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री महेंद्रसिंह कालूखेड़ा को अतिथि बनाने की मांग रखी थी लेकिन तब विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ये कहते हुए मांग ठुकरा दी थी कि कालूखेड़ा प्रोटोकॉल में नहीं आते। इसी कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. एल.एन. पांडेय को अतिथि बनाया है तो वे किस प्रोटोकॉल में आ रहे हैं। पूर्व सांसद को अतिथि बनाकर उनके नाम से होर्डिंग, विज्ञापन लगाए जा रहे हैं जो अनुचित है। नियम के खिलाफ है। इसकी शिकायत कलेक्टर को फैक्स के मार्फत की है।

भाजपा व मंडी बोर्ड की तरफ से इस तरह के होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

कालूखेड़ा समर्थकों ने रातोरात मंडी से जुड़े फ्लैक्स लगा दिए।

मुझे बोलने की जरूरत नहीं
नई मंडी के बारे में मुझे कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। मंडी निर्माण, विकास कार्यों में हमारा क्या योगदान है ये जनता जानती है। यदि वे लोग श्रेय ले रहे हैं तो उन्हीं की छवि पर फर्क पड़ेगा। महेंद्रसिंह कालूखेड़ा, विधायक मुंगावली

बोर्ड बैठक में तय हुए अतिथि
अतिथि तय करने का निर्णय मंडी बोर्ड की बैठक में सर्वानुमति से लिया गया है। प्रोटोकॉल वाली बात मैंने नहीं कही। ये तो मंडी सचिव ने कहा था और सभी को मालूम है। मेरा नाम झूठा लिया जा रहा है। डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक जावरा

खबरें और भी हैं...