पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युकां ने दी विंड कंपनियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

युकां ने दी विंड कंपनियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार दोपहर तहसीलदार विजय मंडलोई काे सीएम और एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसमें बताया विभिन्न विंड एनर्जी कंपनियां क्षेत्र में नियम विरुद्ध काम कर रही हैं। हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। भारी वाहनों से सड़कें उखड़ रही हैं। कंपनियों के लोग गुंडागर्दी कर किसानों को डरा-धमकाकर कम पैसों में भूमि की रजिस्ट्री करवा रहे हैं। बिना अनुमति सीमेंट-कांक्रीट प्लांट लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बजाय बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा है। इस मामले में कई ज्ञापन दिए। शिकायत की लेकिन अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। अब 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो युवक कांग्रेस ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने के दौरान युवक कांग्रेस लोकसभा समन्वयक धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव अंकित ललवानी, मुस्तकीम मंसूरी, भद्रवीरसिंह, मोहसीन शेख, पवन धाकड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...