धरने के साथ काम बंद हड़ताल शुरू
जयकारे लगाते हुए थाने पहुंचे, दिया ज्ञापन
धार स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी पर श्रद्धालु पूरे दिन मां सरस्वती का पूजन करेंगे। इसमें धार के साथ ही प्रदेशभर व अन्य स्थानों से श्रद्धालु दर्शन, वंदन के लिए आएंगे। हम भी जाएंगे। प्रशासन उन्हें रोके नहीं अन्यथा जिम्मेदार शासन व प्रशासन रहेगा। यह बात विहिप, बजरंगदल पदाधिकारियों ने सोमवार दोपहर सिटी थाना प्रभारी संजय पाठक को दिए ज्ञापन में कही। ज्ञापन देने के पहले थाना रोड से सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में जयश्री राम के जयकारे लगाते व नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। टीआई ने ज्ञापन धार प्रशासन व शासन काे भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता चले गए।
रिंगनोद में भी दिया ज्ञापन- रिंगनोद. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल रिंगनाेद खंड कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने में ज्ञापन दिया। इस मौके पर हरीश गेहलोत, भारत खारोल, सुनील राठौर, नवीन बैरागी, श्याम खारोल, दिनेश खारोल, हिमांशु आदि मौजूद थे।
रैली के रूप में थाने में जाते हुए विहिप, बजरंगदल कार्यकर्ता।
ताल में भी दिया ज्ञापन, नारेबाजी की
ताल | विहिप, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे थाने में टीआई आर.सी. कोली को ज्ञापन दिया। प्रभुदास बैरागी, विजय कहार, दिनेश धाकड़, पवन धाकड़, मनोज जैन, लक्ष्मण आंजना, नंदकिशोर सैन, रमेश गुर्जर, अंकित प्रजापत, मोहन गीर, सूरज माली आदि मौजूद थे।
गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
अध्यापक संघ, अजाक्स कर्मचारी संघ ने दिया गृहमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
आलोट | आजाद अध्यापक संघ एवं अजाक्स कर्मचारी संघ ने सोमवार को गृहमंत्री के नाम तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कर्मचारी सरकार की विभिन्न योजनाओं का पूरी ईमानदारी के साथ क्रियान्वयन कर रहे हैं। उनके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज करवाए जा रहे हैं। हाल ही में एक महिला कर्मचारी ने किसी के दबाव में आकर बरखेड़ाखुर्द मावि के अध्यापक भास्कर बाथम पर झूठी रिपोर्ट करवा दी। ये प्रकरण वापस लें तथा कर्मचारियों को सुरक्षा दें। प्रकाश परमार, बद्रीलाल परिहार, गोपालकृष्ण शर्मा, सलीम खान, रामप्रसाद धाकड़, बलवंत वर्मा, अमर बहादुर सिंह, राजेश जोशी, प्रतिपालसिंह सोलंकी, महेंद्रसिंह सोलंकी आदि मौजूद थे। वाचन कालूराम परमार ने किया। आभार कैलाशचंद्र चौहान ने माना। संघ कर्मचारियों ने सोमवार रात 8 बजे स्टेशन पर जाकर दिल्ली जा रहे केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत को भी ज्ञापन दिया।
जनपद परिसर में धरने पर बैठे अधिकारी-कर्मचारी।
मनरेगा स्टाफ व रोजगार सहायकों ने काम बंद किया, धरने पर बैठे
जावरा | मनरेगा के तहत काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही रोजगार सहायकों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर काम बंद कर दिया है। कलमबंद हड़ताल पर उतरे अधिकारी, कर्मचारियों ने सोमवार दिनभर जनपद परिसर में धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर मंशापूरण हनुमान मंदिर गए। वहां भगवान से सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। रोजगार सहायक संगठन जिलाध्यक्ष निर्भय पाटीदार ने बताया 14 फरवरी तक हड़ताल रहेगा। इसके बाद भी यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। सोमवार को धरने के दौरान नारेबाजी की गई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल राठौर, विनोद सूर्यवंशी, सचिव देवीलाल चौधरी, श्यामलाल पांचाल, कृष्णपाल सिंह भाटी, मानचित्रकार भगतसिंह राजपूत, एपीओ एम.एस. कवचे, अर्पित कोठारी, अनिल पंवार, प्रीति वर्मा आदि मौजूद थे।