के.के. सिंह का सम्मान
आईजीसीआर के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर के.के. सिंह कालूखेड़ा का कांग्रेस पार्षदों, एनएसयूआई पदाधिकारियों ने सम्मान किया। कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर आकिल खान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कुतुबुद्दीन सैफ, रूस्तम कबाड़ी का भी सम्मान किया गया। पार्षद इब्राहिम मंसूरी, जीवन नवलखा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पप्पू चारोड़िया, कुलदीप शर्मा, अशोक चौपड़ा, विमल सिसौदिया, इमरान मंसूरी, इसरार भाई आदि मौजूद थे। संचालन ललित शर्मा ने किया। आभार सलीम खान ने माना।