पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूचना रतलाम में रंगपंचमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

सूचना- रतलाम में रंगपंचमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने 2016 के लिए विकासखंड वार स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी है। रतलाम शहर में रंगपंचमी पर 28 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। रतलाम के साथ ही 28 मार्च को आलोट, सैलाना, जावरा, बाजना, रावटी और ताल में भी अवकाश रहेगा। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर रतलाम, सैलाना, बाजना और रावटी तहसील में अवकाश रहेगा। 30 अगस्त मंगलवार को शंकर सवारी के दूसरे दिन आलोट एवं ताल तहसील में, 15 नवंबर गणेश विसर्जन पर पिपलौदा तहसील में, 10 अक्टूबर महानवमी पर पिपलौदा तहसील में, 31 अक्टूबर दीपावली के दूसरे दिन संपूर्ण जिले में और 24 नवंबर चेहल्लुम के दूसरे दिन जावरा तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

खबरें और भी हैं...