पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाति की दीवार तोड़ शादी की, पुरस्कार मिला

जाति की दीवार तोड़ शादी की, पुरस्कार मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जात-पांत की दीवार तोड़कर विवाह किया और अब खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए प्रशासन ने नकद राशि देकर पुरस्कृत भी किया। आयोजन गुरुवार को आदिम जाति कल्याण विभाग रतलाम द्वारा लोद ग्राम पंचायत में सदभावना शिविर में हुआ।

अंतरजातीय विवाह कर प्रसन्नतापूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे संजय पोरवाल और उनकी प|ी पिंकी बोरासी ने बताया समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है। वे अपने तीन माह के बेटे नमन के साथ स्वतंत्रता पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया संजय की तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी थी और पिंकी की बहनों की शादी होनी है। 2014 में उन्होंने गायत्री मंदिर काटजू नगर रतलाम में विवाह किया था। विवाह में संजय के परिवार वालों ने सहयोग दिया और आज वे प्रसन्न हैं। सदभावना शिविर में अंतरजातीय विवाह करने वाले 9 दंपतियों को अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत 16 लाख 50 हजार रुपए के स्वीकृति पत्र दिए गए। संबंधित दंपतियों के बैंक खातों में राशि जमा की जाएगी।

कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र गेहलोत, कलेक्टर बी चंद्रशेखर, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा, तहसीलदार विजय मंडलोई भी मौजूद थे। कलेक्टर बी चंद्रशेखर ने कहा कि छुआछूत का भाव मानसिक रोग है। इसे खत्म करना आवश्यक है। मनुष्य के साथ समानता का व्यवहार करना होगा। एसडीएम अनूप कुमार सिंह ने कहा मतभेदों से विकास का मार्ग अवरुद्ध होता है। सामाजिक तौर पर मतभेदों को समाप्त कर ही भावी पीढ़ियों के लिए विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा ने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। जिला स्तरीय भाषण व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने नगद राशि व प्रशस्ति पत्र भेंटकर पुरस्कृत किया। शिविर के दौरान अतिथियों ने ग्राम में जल प्रदाय योजना के तहत तीन नलकूप व एक कुएं का लोकार्पण किया। योजना के तहत एक लाख 35 हजार लीटर पानी प्रतिदिन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में शामिल होने बच्चे के साथ आए दंपती।

खबरें और भी हैं...