ट्रक पलटा, फिर बरातियों की बस टकरा गई
जावरा | रानीगांव-ठिकरिया रोड पर गुरुवार सुबह धनिया से भरा ट्रक पलटने के बाद बरातियों की बस ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण किसी ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। जावरा से धनिया लेकर ट्रक उदयपुर जा रहा था। रानीगांव के पास संकरे रास्ते पर सामने से आ रही बरातियों की बस से टक्कर हो गई। चालक फिरोज खान ने रिवर्स लिया तो ट्रक पलट गया।