प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
जावरा | भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके प्रथम चरण में 5500, द्वितीय चरण में 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित 30 विद्यार्थियों ने जनता परिसर में आयोजित तृतीय चरण की प्रतियोगिता में भाग लिया। ग्रामीण सीनियर वर्ग में शासकीय उमावि बर्डिया गोयल के छात्र विजय राठौर विजेता रहे। विजेताओं को मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने पुरस्कृत किया। स्कूल के जे.एस. सोलंकी, पारसचंद श्रीमाल, रूपेश नरोटे, भारतसिंह, विभा जैन, शराफत अली मौजूद थे।
विजेताओं को पुरस्कृत करते विधायक सिसौदिया।