पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | भाजपा किसान मोर्चा व युवा मोर्चा ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद पोरवाल ने कहा पं. उपाध्याय के मार्ग पर चलकर ही आज भाजपा ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने समर्पण के रूप में एक-एक हजार रुपए आजीवन सहयोग के रूप में भेंट किए। जिलाध्यक्ष हरिराम शाह, मंडल अध्यक्ष चंपालाल मोकड़ी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप शाकल्य, जिला पंचायत सदस्य रितेश जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश जैन, मंडल महामंत्री राजा चचलानी, सौरभ पगारिया, उपाध्यक्ष राजेश सैनी, गौरव कोठारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन नगर अध्यक्ष सुनिल भावसार ने किया। आभार झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय सैनी ने माना।

जावरा में पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि में मौजूद नगर मंडल कार्यकर्ता।

सीहोर जाने का आह्वान किया
भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में प्रभारी राजेश परमार ने पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके गुणों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़ ने कार्यकर्ताओं से 18 फरवरी को सीहोर में होने वाले आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया। मंडल द्वारा आजीवन सहयोग निधि की राशि कार्यकर्ताओं से एकत्र कर जिला मुख्यालय भेजी। पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दिलीपदास बैरागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंपालाल मोकड़ी, अजा मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम वरतिया, अमरसिंह गुर्जर, मांगीलाल पांचाल, कन्हैयालाल शर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा नगर मंडल ने सुभाष कॉम्प्लेक्स कार्यालय पर पं.उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जैन, मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने पं.उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। अजय सकलेचा, मुकेश प्रजापत, संतोष सूर्यवंशी, ताज मोहम्मद, मोतीलाल यादव, शंकर चतवाणी, अब्बास अली बोहरा, मनोहर पांचाल आदि मौजूद थे।

आलोट | कृषि उपज मंडी में भाजपा मंडल द्वारा पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय मौजूद थे। 18 फरवरी को सीहोर में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा फसल बीमा लागू करने पर उनके सम्मान को लेकर चर्चा की। दिनेश कोठारी, अनिल भरावा, भंवरसिंह, प्रतापसिंह, बद्रीदास बैरागी, सुरेश पोरवाल, के.डी. बैरागी आदि मौजूद थे।

आलोट में भी आयोजन
खबरें और भी हैं...