पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलोट में चाकूबाजी में घायल वृद्ध की मौत

आलोट में चाकूबाजी में घायल वृद्ध की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | आलोट / रतलाम

आलोटके फकीर मोहल्ले में चाकूबाजी की घटना में घायल एक वृद्ध की शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। पैतृक संपत्ति के विवाद में गुरुवार शाम भाई भतीजे ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। घायल पति-प|ी को आलोट से जावरा फिर रतलाम रैफर किया था। पुलिस के अनुसार जांघ पर चाकू लगने से अब्दुल अजीज पिता साजिद शाह (60) और उनकी प|ी नसीमबानो (55) नि. रामगंज मंडी को गुरुवार रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अब्दुल अजीज की शुक्रवार सुबह 7 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। नसीमबानो को परिजन रामगंज मंडी ले गए। उनके पैर में चाकू लगा है। पति-प|ी पर चाचा अकबर भतीजे इमरान ने चाकू से हमला कर दिया था।

येहै विवाद

अब्दुलअजीज के बेटे अब्दुल मजीद ने बताया बूंदी (कोटा) स्थित पैतृक मकान का बंटवारा पिता अब्दुल अजीज और चाचा अकबर के बीच हो चुका है। सात साल से पिताजी बूंदी में अपने हिस्से के मकान में रह रहे थे। चाचा अकबर मकान के इस हिस्से को खरीदना चाहते थे परंतु पिताजी ने दूसरे व्यक्ति को मकान बेच दिया। इससे चाचा अकबर परिवार नाराज था।

मय्यतमें आए थे- अब्दुलमजीद ने बताया मां नसीम बानो और चाची शमीमा बहनें हैं। नानी आमनाबी पति रमजानी का इंतकाल होने पर दोनों परिवार फकीर मोहल्ला आलोट आए थे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे पैतृक मकान बेचने की बात पर पिताजी अब्दुल अजीज और चाचा अकबर के बीच विवाद हुआ और इमरान ने चाकू से हमला कर दिया।