पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्याख्याताओं की पदोन्नति पर किया सम्मान

व्याख्याताओं की पदोन्नति पर किया सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | कमला नेहरू कन्या उमावि के व्याख्याता राजेंद्र शर्मा की पदोन्नति हाईस्कूल रोला प्राचार्य पद पर व शिक्षक मनोहरसिंह चंद्रावत की पदोन्नति हाटपिपल्या मावि प्रधानाध्यापक पद पर हुई है। इस पर उनका विदाई समारोह किया गया। अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, बीईओ नरेंद्रसिंह राठौर, खंड अकादमिक समन्वयक देवराम मतानिया, पत्रकार अशोक सेठिया थे। अतिथियों ने पदोन्नत व्याख्याता शर्मा व चंद्रावत का शॉल-श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया। मेधावी स्टूडेंट्स व राष्ट्रीय खिलाड़ियाें का भी सम्मान किया गया। स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य रज्जाक खान, ललित जैन ने किया। अभिनंदन पत्र का वाचन राजकुमार त्रिपाठी ने किया। अतिथियों का स्वागत मावि प्रधानाध्यापक प्रदीपकुमार सेठिया, जनशिक्षक रामनिवास पाटीदार, अमरूलाल बोस ने किया। संचालन सीमा जैन ने किया। आभार अंजुम बानो ने माना।

खबरें और भी हैं...