पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीप पलटने से चालक गंभीर, 85 किलो डोडाचूरा जब्त, प्रकरण दर्ज

जीप पलटने से चालक गंभीर, 85 किलो डोडाचूरा जब्त, प्रकरण दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जालीनेर समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार जीप पलटी खाते हुए रोड किनारे उतर गई। हादसे में चालक गंभीर घायल हो गया। उसे इंदौर रैफर किया। दुर्घटनाग्रस्त जीप से पुलिस को 85 किलो अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

सीएसपी दीपक शुक्ला ने बताया जालीनेर समीप दुर्घटनाग्रस्त जीप (एमपी 43 सी 8292) से तीन बोरों में भरा करीब 85 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया। मामले में जीप चालक आरोपी रफीक पिता असगर शाह (31) निवासी आक्यापुर जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के खिलाफ धारा 8/18 में प्रकरण दर्ज किया। जिस जीप में से डोडाचूरा मिला वह मंगलवार को पलटी खाते हुए रोड किनारे उतर गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जीप में से डोडाचूरा बरामद हुआ। हादसे में चालक रफीक गंभीर घायल हो गया। पुलिस जवान उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहां से दोपहर 3.30 बजे रफीक को इंदौर रैफर किया। उसके सिर व शरीर में गंभीर चोट है। डोडाचूरा कहां से कहां ले जाया जा रहा था और इसमें और किसकी भूमिका है। इस बारे में जांच की जा रही है। जीप किसकी है और इस पर जो नंबर प्लेट लगी है वह सही है या गलत ये भी जांच में स्पष्ट होगा।

दुर्घटनाग्रस्त जीप से अवैध डोडाचूरा जब्त हुआ।

खबरें और भी हैं...