सूखा राहत राशि के लिए दिया ज्ञापन
जावरा | भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में ग्राम डोडियाना, उदियाखेड़ी, भोपड़ाघाट के किसानों ने मंगलवार दोपहर तहसीलदार विजय मंडलोई को ज्ञापन दिया। इसमें बताया हम किसानों को अभी तक सूखा राहत राशि नहीं मिली है। पटवारी सही जवाब नहीं दे रहे हैं। अभद्रता करते हैं। पटवारी सतीश राठौर ने बताया आरोप गलत है। सॉफ्टवेयर में किसानों के खाता नंबर ऊपर-नीचे होने से भुगतान रुका है। बैंकर चेक बन गए हैं। चार-पांच दिन में भुगतान हो जाएगा। ज्ञापन के दौरान तूफानसिंह, भेरूलाल, राघवसिंह, रुघनाथसिंह, मेहरबानसिंह, कलाबाई, प्रेमबाई, शिवनारायण धाकड़, दिनेश धाकड़ आदि मौजूद थे।