पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर से दुकानदार बोले दुकानें खुलवा दो

कलेक्टर से दुकानदार बोले-दुकानें खुलवा दो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | पान कॉम्प्लेक्स से बेदखल किए दुकानदार मंगलवार दोपहर रतलाम में कलेक्टर से मिले। बताया हमें 21 जनवरी को दुकानों से बाहर कर दिया था। हमारी दुकानों का सारा सामान अंदर है। रोजगार भी नहीं कर सकते। नपा दुकानों का आवंटन पता नहीं कब करेगी। तब तक हम बेरोजगार रहेंगे। परिवार के पालन-पोषण में दिक्कत आ रही है। नया आवंटन होने तक दुकानें खुलवा दीजिए। दुकानदारों के प्रतिनिधि मंडल में असलम मेव, गोरे मियां, पुरुषोत्तमदास बारवानी, नईम खान, नवनीत पटवा, अब्बास खान आदि शामिल थे। कलेक्टर ने इन्हें एक-दो दिन में निराकरण का आश्वासन दिया। नपा सीएमओ एपीएस गहरवार ने बताया हमने नए सिरे से आवंटन की शर्तें व प्रक्रिया का प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही आवंटन हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...