पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 से तीसरे दिन पानी, गर्मी नहीं बढ़ी तो मई तक मिलेगा

1 से तीसरे दिन पानी, गर्मी नहीं बढ़ी तो मई तक मिलेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलेनी बैराज के पानी से ही नपा मई तक जलापूर्ति का प्रयास कर रही है। बैराज में साढ़े चार फीट पानी है। रबी फसलें पकने से किसानों ने सिंचाई भी कम कर दी हैं। मौसम में ठंडक है। जलस्तर गिरना कम हुआ है। मंगलवार को पानी चोरी कर रहे किसानों की मोटरें जब्त करने पहुंचे सीएमओ ने बैराज देख यह बात कही। बताया मौके पर ज्यादा मोटरें नहीं मिलीं। केवल दो मोटरें जब्त हुईं।

मलेनी बैराज से किसानों द्वारा पानी चोरी किए जाने की शिकायत नेता प्रतिपक्ष मुस्तकीम मंसूरी ने तीन दिन पहले की थी। इसके बाद मंगलवार को नपा सीएमओ एपीएस गहरवार, एई अरविंद गंगराड़े और स्वास्थ्य शाखा प्रभारी रशीद खान नपा अमले के साथ मलेनी बैराज गए। इन्होंने बैराज से लेकर करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में सर्चिंग की लेकिन मोटरें नहीं मिली। केवल कुड़ियाकुंडी क्षेत्र में दो मोटरें एक गड्ढे में लगी थी। इन्हें जब्त कर पंचनामा बनाया। सीएमओ गहरवार ने बताया नदी में बैराज से लेकर तीन किमी तक पानी भरा है। हालांकि ये पर्याप्त नहीं है और गर्मी में जलापूर्ति के लिए परिवहन करना ही पड़ेगा। लेकिन फिर भी हमारा प्रयास है कि हम इसी पानी से मई तक नगरवासियों को पानी सप्लाई करें।

आगे क्या योजना- 171 लाख की पेयजल कार्ययोजना शासन को नपा ने भेजी है, स्वीकृति का इंतजार है

क्या करेंगे-

20 ट्यूबवेल खनन, पेयजल परिवहन करेंगे।

मलेनी बैराज की क्षमता 175 एमसीएफटी (13 फीट)

अभी पानी भरा है साढ़े चार फीट

नगर की आबादी 80 हजार

वर्तमान जलापूर्ति शेड्यूल एक दिन छोड़कर

1 मार्च से शेड्यूल हाेगा दो दिन छोड़कर

बैराज साथ देगा मई तक

फैक्ट फाइल
मोटर जब्त कर ले जाते नपाकर्मी।

शेड्यूल बदलने व मौसम साथ देने से बनेगी बात
नपा 1 मार्च से दो दिन छोड़कर तीसरे दिन पानी देगी। अभी एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जा रही है। शेड्यूल बदलने के बाद आधे पानी की बचत हाेगी। ये ही पानी गर्मी में साथ देगा। अभी मौसम में भी ठंडक बनी हुई है। तेज गर्मी नहीं पड़ने से पानी वाष्प के रूप में उड़ना शुरू नहीं हुआ है। यदि मार्च तक ज्यादा तापमान नहीं बढ़ा तो मई तक सप्लाई हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...