पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रमाण पत्र वितरण कल, मेला 26 को

प्रमाण-पत्र वितरण कल, मेला 26 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय भगतसिंह कॉलेज में सोमवार को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर दो चरणों में हुआ।

प्रथम चरण में बीए, बीकॉम, बीएससी के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। द्वितीय चरण में ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण एंजल एकेडमी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एम.पी. ऋषि, डॉ. ए.जी. पठान, डॉ. विद्या तिवारी, प्राचार्य डाॅ. प्रतिभा कोठारी ने बताया स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा 26 फरवरी को करियर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें रोजगार प्रदाताओं द्वारा चयनित स्टूडेंट्स को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने स्टूडेंट्स से मेले में भाग लेने का अनुरोध किया।

खबरें और भी हैं...